उम्मीद पोर्टल पर रिजेक्ट वक्फ संपत्तियों का 5 जून तक करें संशोधन

कानपुर देहात जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रशान्त साहू ने बताया कि सर्वे कमिश्नर के द्वारा अवगत कराया गया है कि मुतवल्लियों द्वारा उम्मीद पोर्टल पर दर्ज/रजिस्टर्ड शिया व सुन्नी वक्फ संपत्तियों को अप्रूवर / वेरिफायर द्वारा वक्फ बोर्ड में रजिस्ट्रेशन की तारीख, वक्फ क्रियेशन की तारीख, वक्फनाम/धारा-37/ सम्पत्ति से सम्बन्धित राजस्व अभिलेख न अपलोड किये जाने के कारण रिजेक्ट कर दिया गया है जिनको सम्बन्धित मुतवल्लियों द्वारा रजिस्टर्ड मोबाइल नं० पर ओ०टी०पी० के माध्यम लॉगिन कर अंतिम तिथि 05.06.2026 से पूर्व संशोधित /दुरुस्त किया जाना है। उपरोक्त के क्रम में जनपद कानपुर देहात के समस्त मुतवल्ली / प्रबन्ध समितिध्प्रशासकों (शिया व सुन्नी) को सूचित किया जाता है कि केन्द्रीय उम्मीद पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की तारीख, वक्फ क्रियेशन की तारीख, वक्फनाम/धारा-37/सम्पत्ति से राजस्व अभिलेख न अपलोड किये जाने के कारण जो वक्फ सम्पत्तियां रिजेक्ट की गई उनको सम्बन्धित मुतवल्लियों द्वारा रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर ओ०टी०पी० के माध्यम से लॉगिन कर निर्धारित अंतिम तिथि 05.06.2026 से पूर्व संशोधित /दुरूस्त कर पुनः दर्ज/सब्मिट करना सुनिश्चित करें।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें