अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को लेकर एसपी ने की समीक्षा बैठक

कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस कार्यालय में नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने जनपद में घटित अपराधों की समीक्षा करते हुए अपराधों की रोकथाम के लिए प्रभावी पुलिसिंग, नियमित गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग के निर्देश दिए। साथ ही वांछित और इनामिया अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
उन्होंने महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम तथा शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर दिया। आमजन के साथ बेहतर संवाद स्थापित कर पुलिस की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने के निर्देश भी दिए गए।
इसके अतिरिक्त अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, कार्यालयीय कार्यों के समयबद्ध निस्तारण एवं विभागीय अनुशासन बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें