पुलिस लाइन उरई में 24 मई को होगी अपशिष्ट सामग्री की सार्वजनिक नीलामी

उरई  पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद जालौन में उत्तर प्रदेश होमगार्डस के पदो पर एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा हेतु पुलिस लाइन में बने स्ट्रांग रूम में रखी अनुपयुक्त सामग्री/अभिलेखों का विनष्टीकरण कर अपशिष्ट सामग्री की सार्वजनिक नीलामी दिनाँक 24.05.2026 को पुलिस लाइन उरई जनपद जालौन प्रागंण मे 12.00 बजे से होगी।अतः आप अपने अपने जनपद के कबाडी ठेकेदारो को सूचित करने का कष्ट करे। उक्त नीलामी की प्रक्रिया में प्रतिभाग करने हेतु निम्न शर्ते है।बोली लगाने से पूर्व जमानत धनराशि रूपया- 500.00 (पांच सौ रूपया मात्र) आधारकार्ड, पैन कार्ड के साथ जमा करना होगी। जो उच्चतम बोलीदाता को छोडकर अन्य सभी को तुरन्त वापस कर दी जायेगी,नीलामी की धनराशि बोली समाप्त होने पर तत्काल जमा करनी होगी तथा बोली की धनराशि से अलग कोई भी देय कर ठेकेदार को निवार्यता जमा करना होगा,बोलीदाता को किसी भी सरकारी विभाग मे पजीकृत होना अनिवार्य है अथवा जिलाधिकारी द्वारा जारी किया गया चरित्र व हैसियत प्रमाण पत्र जो 06 माह से पूर्व का न हो, होना अनिवार्य है,ब्लैकलिस्टेड ठेकेदार वोली लगाने का हकदार नही होगा,सबसे अधिक बोली लगाने वाला व्यक्ति । ठेकेदार द्वार यदि भुगतान तत्काल नही किया जाता है तो जमानत धनराशि जब्त कर ली जायेगी,किसी भी बोली / नीलामी को निरस्त करने का अधिकार अधोहस्ताक्षरी का होगा, उच्चतम बोली दाता को नीलामी के पश्चात सामान जिस स्थिति में पुलिस लाइन में स्थित है वही से उठाना होगा,किसी प्रकार का वाद-विवाद की स्थिति में पुलिस अधीक्षक का निर्णय अन्तिम होगा जिसके विरूद्ध किसी न्यायालय में अपील नही की जा सकेगी,सबसे अधिक बोली लगाने वाले ठेकेदार के पक्ष में नीलामी छोड दी जायेगी तथा सामान तत्काल उठाना होगा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें