अखिलेश यादव की एक बार फिर दरियादिली देखने को मिली। कन्नौज लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र के बिरहुन गांव के एक परिवार की उन्होंने आर्थिक मदद की। परिवार के दो सदस्यों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य निर्देश यादव ने हाल ही में अखिलेश यादव से मुलाकात कर घटना की जानकारी दी थी। इसके बाद सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तत्काल एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता के लिए चेक सौंपा। निर्देश यादव बिरहुन गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार को चेक देकर उनका दुख बांटा।
बताया गया कि बिरहुन गांव निवासी रामसागर और उसकी चार वर्षीय भांजी सृष्टि की 29 अप्रैल को शिवली कस्बे में हुए सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही अखिलेश यादव ने गहरा दुख व्यक्त किया और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई।











