जनसुनवाई में एसपी ने सुनी समस्याएं, त्वरित व निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश

कानपुर देहात  पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने जनसुनवाई के दौरान आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए सुनवाई की।  एसपी कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों और पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना गया।
एसपी ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि शिकायतों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने फरियादियों को भरोसा दिलाया कि प्रत्येक शिकायत पर पारदर्शिता के साथ कार्रवाई की जाएगी और पीड़ितों को न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है।
यह पहल  कानून व्यवस्था को मजबूत करने और आम जनता का विश्वास बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें