चैत्र नवरात्र के अवसर को देखते हुये व शासन द्वारा प्राप्त आदेशों के क्रम में  खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्यवाही कर विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थ साबूदाना, चना, काजू , घी, और केला के नमूने संग्रहित किये

 

उरई ।आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ, उ०प्र० एवं जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के आदेशानुसार सहायक आयुक्त (खाद्य) डॉ० जतिन कुमार सिंह के नेतृत्व में त्योहार पर आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद जालौन की टीम द्वारा मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम के लिए टीम द्वारा उरई इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित इंडियन एंटरप्राइजेज से खाद्य पदार्थ केला का नमूना, कोटरा रोड एट पर स्थित रवींद्र कुमार के प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ साबूदाना का नमूना संग्रहित किया। साथ ही सूबेदार के प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ घी, सुरेश कुमार के प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ घी का नमूना संग्रहित किया गया। साथ ही रामपुरा तहसील माधौगढ़ से सुदीप यादव के प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ साबूदाना का नमूना संग्रहित किया व जालौन के ज्वालागंज जालौन से हर्ष किराना से खाद्य पदार्थ काजू का नमूना संग्रहित कर परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत दोषी पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत विधिक कार्यवाही की जाएगी। विभागीय टीम द्वारा यह अभियान लगातार जारी है और त्योहारों तक जिले के विभिन्न बाजारों में निरीक्षण चलता रहेगा।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त (खाद्य) जतिन कुमार सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कन्हैया लाल यादव, सुनील कुमार तथा अनिल कुमार शंखवार उपस्थित रहें।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें