दिनांक 24 दिन शुक्रवार एवं 25 दिन शनिवार को ‘Judicial Officers, Sports Meet’ के परिपेक्ष्य में जनपद न्यायालय में अवकाश घोषित

 

 

कानपुर देहात   जनपद न्यायाधीश कानपुर देहात द्वारा अवगत कराया गया कि माननीय उच्च न्यायालय के पत्र के द्वारा दिनांक 24.04.2026 दिन शुक्रवार एवं 25.04.2026 दिन शनिवार को ‘Judicial Officers, Sports Meet’ के परिपेक्ष्य में अवकाश घोषित किया गया है, एवं इसके बदले किसी दो चतुर्थ शनिवार को न्यायिक कार्य दिवस घोषित किये जाने हेतु निर्देशित किया है।उपरोक्त के अनुपालन में दिनांक 24.04.2026 दिन शुक्रवार एवं 25.04.2026 दिन शनिवार को ‘Judicial Officers, Sports Meet’ के परिपेक्ष्य में जनपद न्यायालय, कानपुर देहात के समस्त न्यायालय/कार्यालय हेतु अवकाश घोषित किया जाता है। उक्त घोषित अवकाश के स्थान पर चतुर्थ शनिवार दिनांक 23.05.2026 एवं दिनांक 27.06.2026 को जनपद न्यायालय, कानपुर देहात के समस्त न्यायालय न्यायिक कार्य हेतु यथावत खुले रहेंगे। उक्त आदेश वाह्य स्थित न्यायालय भोगनीपुर, घाटमपुर एवं ग्राम न्यायालय बिल्हौर सूचनार्थ एवं अनुपालनार्थ प्रेषित हो।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें