कानपुर देहात में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत थाना रसूलाबाद पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने मु0अ0सं0 272/23 से संबंधित अभियुक्त कालू उर्फ कल्लू को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की। आरोपी एक्साइज एक्ट और अन्य धाराओं में वांछित था।
इसके अलावा जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न थाना क्षेत्रों में भी कार्रवाई की गई। थाना गजनेर पुलिस ने 3 व्यक्तियों तथा थाना रनियां पुलिस ने 1 व्यक्ति के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान किया।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने का संदेश गया है।











