ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण, जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में परखी सुरक्षा व्यवस्था सीसीटीवी सिस्टम का किया गया अवलोकन

 

जालौन  भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में जनपद मुख्यालय स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस (प्रथम एवं द्वितीय) का त्रैमासिक स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी वेयरहाउस को विधिवत खोला गया तथा ईवीएम लॉग-बुक का अवलोकन करते हुए आवश्यक टिप्पणियां अंकित की गईं। निरीक्षण उपरांत जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कक्ष में स्थापित सीसीटीवी मॉनिटरिंग सिस्टम का भी परीक्षण किया। इस दौरान उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को सीसीटीवी के माध्यम से वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का लाइव अवलोकन कराया गया, जिससे पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित की जा सके। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि ईवीएम एवं वीवीपैट की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए और नियमित मॉनिटरिंग जारी रखी जाए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार, उप जिलाधिकारी उरई/इंचार्ज ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस नेहा ब्याडवाल, परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण/प्रभारी अधिकारी ईवीएम-वीवीपैट अखिलेश तिवारी, ईवीएम सहायक तलहा मज़हर सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि शांति स्वरूप महेश्वरी (भाजपा), राजीव शर्मा (सपा), अतर सिंह पाल (बसपा), भगवती शरण पांचाल (बसपा), राजेश कुमार प्रजापति (कांग्रेस) एवं अनिल कुदारी (अपना दल एस) उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें