कालपी प्रेस क्लब कालपी की मासिक बैठक मे लिए अहम निर्णय

 

कालपी (जालौन)  कालपी प्रेस क्लब के प्रमुख कार्यालय किसान मार्केट टरननगंज में क्लब के संरक्षक शिव नरायन प्रजापति की अध्यक्षता में मासिक बैठक का आयोजन किया गया ।जिसमें संगठन के पिछले कार्यक्रमों और आगामी आयोजनों के सम्बन्ध में चर्चा के साथ ही कुछ अहम और महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
सर्व प्रथम क्लब के महामंत्री पवन दीप निषाद ने पिछली कार्रवाई पढ़कर सुनाई जिसकी सर्व सम्मति से पुष्टि की गई। क्लब के अध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी द्वारा पिछले कार्यक्रमों की सफलता के लिए उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद किया और भविष्य में इसी एकजुटता के साथ सामाजिक और संगठनात्मक कार्यों के करने लिए सदस्यों को उत्साह वर्धन किया । क्लब के वरिष्ठ संरक्षक बृजेंद्र सिंह चौहान ने कहा हमारे क्लब के पत्रकार हमेशा ईमानदारी से गरीबों किसानों व्यापारियों की आवाज सरकार तक पहुंचाने का कार्य करते रहेंगे । किसी भी प्रकार के लोभ लालच मे न आकर जनता की आवाज बनें और जहां तक हो सके समाज का भला करें। कोई भी खबर हो निष्पक्षता से प्रकाशित करें। वरिष्ठ पत्रकार हरिश्चंद्र दीक्षित बापू ने कहा क्लब के नियम और कानून का पालन करना ही क्लब के सदस्यों का दायित्व है लगातार तीन बैठकों में अनुपस्थित रहने वाले सदस्य अपने को क्लब से अलग ही समझें। आज क्लब के एक सदस्य पर लगातार अनुपस्थित रहने पर क्लब की सदस्यता समाप्त कर दी गई। क्लब के अध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी ने कहा कि एक अन्य सदस्य पर भी संगठन बिरोधी गतिविधियों की सिकायत आ रही है साथ ही बैठकों मे भी उपस्थिति नहीं हो रही है जिसपर भी अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत क्लब के संरक्षक मण्डल से आग्रह किया गया कि उसका कारण और पक्ष जानकर अगली बैठक में बताएं । आज की बैठक में सर्व सम्मति से वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेंद्र मिश्रा को संरक्षक मण्डल में समलित किया गया जिसपर सभी सदस्यों ने स्वागत किया। वहीं ज्ञानेंद्र मिश्रा ने कहा कि हमारे क्लब के किसी पत्रकार साथी पर अगर कोई झूठा और गलत आरोप लगाकर किसी तरह की शिकायत करता है तो यह बर्दास्त नहीं किया जाएगा । शिकायत कर्ता और उसके सहयोगी को इसका खामियाजा भुगताना पड़ेगा।जो उसके भविष्य के लिए ठीक नहीं होगा। वहीं आगामी हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर क्लब के द्वारा एक ब्रहद आयोजन की रणनीति भी बनी।संरक्षक ज्ञानेंद्र मिश्रा ने कहा कि नगर तथा क्षेत्र के नवोदित युवा पत्रकारों के लिए भविष्य मे एक प्रशिक्षण कार्यक्रम भी क्लब के द्वारा आयोजित किया जाएगा ।जिसमे देश और प्रदेश के बड़े पत्रकारों को आमंत्रित कर उनसे पत्रकारिता के बारे में बहुत कुछ सीखने को मिलेगा उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम नवोदित और युवा पत्रकारों को एक नई दिशा प्रदान करेगा। इसी तरह उपस्थित पत्रकार मनोज पाण्डेय अनिल बाजपेई योगेश द्विवेदी संजीव नगाइच देवेन्द्र कुमार चतुर्वेदी शिवांग शुक्ला डॉक्टर विवेक निगम महेन्द्र निगम अनुराग पंडित सतीष द्विवेदी आदि ने भी अपने विचार साझा किए संचालन महामंत्री पवन दीप निषाद ने किया अध्यक्षता कर रहे शिव नरायन प्रजापति ने सभी का आभार व्यक्त कर बैठक समाप्त करने की घोषणा की।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें