कानपुर देहात में अलविदा जुमा की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से अदा ।

कानपुर देहात अलविदा जुमा की नमाज के अवसर पर शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सद्भावपूर्ण माहौल बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में समस्त क्षेत्राधिकारीगण व थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत स्थित प्रमुख मस्जिदों का भ्रमण कर अलविदा जुमा की नमाज को सकुशल सम्पन्न कराया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारियों ने नमाज अदा करने आए नागरिकों से संवाद किया, उन्हें सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आश्वस्त किया तथा त्योहार के अवसर पर आपसी भाईचारे, शांति एवं सद्भाव बनाए रखने की अपील की। साथ ही मस्जिदों के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा मस्जिद कमेटी के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

चैत्र नवरात्र के अवसर को देखते हुये व शासन द्वारा प्राप्त आदेशों के क्रम में  खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्यवाही कर विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थ साबूदाना, चना, काजू , घी, और केला के नमूने संग्रहित किये

Cricket Live Score

Rashifal