वृहद रोजगार मेले का सफल आयोजन, 1009 अभ्यर्थियों का प्राथमिक चयन

 

 

 कानपुर देहात उत्तर प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के 09 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कानपुर देहात में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में  उ0प्र0 रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, कानपुर देहात द्वारा एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री, प्रतिभा शुक्ला द्वारा जिलाधिकारी कपिल सिंह की उपस्थिति में अकबरपुर महाविद्यालय अकबरपुर में किया गया। इस अवसर पर राज्यमंत्री  ने अपने संबोधन में प्रदेश सरकार के विगत 09 वर्षों की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए युवाओं को आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिलाधिकारी कपिल सिंह ने अपने संबोधन में उपस्थित अभ्यर्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए जनपद में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी साझा की तथा युवाओं से अपील की कि वे ऐसे आयोजनों का अधिकाधिक लाभ उठाकर अपने भविष्य को सशक्त बनाएं। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कुल 37 प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया। साथ ही बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, समाज कल्याण विभाग, चिकित्सा विभाग, आरसेटी, उद्योग विभाग, एनआरएलएम आदि विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए, जहां अभ्यर्थियों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई ।मेले में कुल 2167 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग करते हुए विभिन्न कंपनियों में साक्षात्कार दिया, जिनमें से 1009 अभ्यर्थियों का प्राथमिक चयन किया गया। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के दौरान स्वयं सहायता समूह की बीसी सखियों, सिलाई एवं ब्यूटीशियन प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा 14 चयनित अभ्यर्थियों को राज्यमंत्री द्वारा ऑफर लेटर प्रदान किए गए। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल, अपर जिलाधिकारी अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) दुष्यंत कुमार मौर्य, उपायुक्त स्वतः रोजगार, सहायक श्रमायुक्त, नोडल प्रधानाचार्य भोगनीपुर, आईटीआई प्रधानाचार्य अकबरपुर, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, जिला सेवायोजन अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

चैत्र नवरात्र के अवसर को देखते हुये व शासन द्वारा प्राप्त आदेशों के क्रम में  खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्यवाही कर विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थ साबूदाना, चना, काजू , घी, और केला के नमूने संग्रहित किये

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

चैत्र नवरात्र के अवसर को देखते हुये व शासन द्वारा प्राप्त आदेशों के क्रम में  खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्यवाही कर विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थ साबूदाना, चना, काजू , घी, और केला के नमूने संग्रहित किये