कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय और अपर पुलिस अधीक्षक ने अपने-अपने कार्यालयों में जन-सुनवाई की। फरियादियों को सम्मान से बैठाकर समस्याएँ गंभीरता से सुनी गईं और न्याय का भरोसा दिलाते हुए प्रार्थना-पत्रों को संबंधित को समय-सीमा में निस्तारित करने का निर्देश दिया गया। इसी क्रम में सभी क्षेत्राधिकारियों ने भी अपने कार्यालयों में लोगों की शिकायतें सुनीं और न्यायोचित कार्रवाई का भरोसा दिया।









