कानपुर देहात। एसपी के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए गए अभियान में थाना रूरा पुलिस ने मु.अ.सं. 79/26 धारा 65(2) बीएनएस व 5एम/6 पॉक्सो एक्ट के आरोपी रामविलास (35, भटौली) को गिरफ्तार किया। थाना शिवली पुलिस ने मु.अ.सं. 36/2026 धारा 310(4)/313 बीएनएस के आरोपी सूरज शुक्ला उर्फ शंशाक शुक्ला (रास्तपुर) को पकड़ा। दोनों पर विधिक कार्यवाही की गई। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस ने 24 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान किए: रूरा-1, गजनेर-10, सिकन्दरा-1, राजपुर-1, रसूलाबाद-8, शिवली-3।









