कानपुर जोन की 28वीं अंतर-जनपदीय पुलिस हैंडबॉल कलस्टर प्रतियोगिता-2026 संपन्न, कानपुर नगर ने वॉलीबॉल फाइनल में मारी बाजी

कानपुर देहात। स्पोर्ट्स स्टेडियम माती में 16-18 मार्च तक चली कानपुर जोन की 28वीं अंतर-जनपदीय पुलिस (महिला-पुरुष) हैंडबॉल कलस्टर प्रतियोगिता-2026 में कमिश्नरेट कानपुर नगर और कानपुर जोन के आठ जनपदों—इटावा, औरैया, फतेहगढ़, कन्नौज, झांसी, जालौन, ललितपुर, कानपुर देहात—की कुल 9 टीमों ने हिस्सा लिया। 18 मार्च को समापन पर अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पाण्डेय ने विजेताओं-उपविजेताओं को पुरस्कृत कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। क्षेत्राधिकारी लाइन्स प्रिया सिंह और प्रतिसार निरीक्षक प्रेमचन्द्र शुक्ला समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

पुरुष वॉलीबॉल फाइनल में कानपुर नगर ने कानपुर देहात को 21-10 से हराकर ट्रॉफी जीती। राजेश पाण्डेय ने कहा कि ऐसे आयोजन शारीरिक-मानसिक संतुलन, समन्वय, टीमभावना और अनुशासन को मजबूत करते हैं।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

चैत्र नवरात्र के अवसर को देखते हुये व शासन द्वारा प्राप्त आदेशों के क्रम में  खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्यवाही कर विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थ साबूदाना, चना, काजू , घी, और केला के नमूने संग्रहित किये

Cricket Live Score

Rashifal