कानपुर देहात के ब्लॉक अमरौधा अंतर्गत ग्राम पंचायत मरुआ स्थित प्राथमिक विद्यालय में आज IDBI Bank पुखरायां शाखा द्वारा एक सराहनीय सामाजिक पहल की गई। इस कार्यक्रम में बैंक की टीम ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। यह पहल सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) सीड 2.0 के अंतर्गत विशेष रूप से सराहनीय रही।
इस अवसर पर शाखा प्रबंधक सुमित भान सिंह कुशवाहा, दीपक (S.O.M), आशुतोष मिश्रा, विपुल भटनागर (सेल्स ऑफिसर) तथा आशीष (सब स्टाफ) उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईडीबीआई बैंक के ए.जी.एम. विनोद कुमार (उन्नाव) भी मौजूद रहे और उन्होंने इस पहल की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान बैंक द्वारा विद्यालय के बच्चों के लिए टेबल, कुर्सी, फर्नीचर तथा इनवर्टर की व्यवस्था कराई गई। इन सुविधाओं के मिलने से विद्यालय में पढ़ाई का माहौल और बेहतर होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विद्यालय की प्रधानाचार्य सीमा वर्मा की कार्यशैली और समर्पण की भी इस अवसर पर जमकर सराहना हुई। उनके नेतृत्व में विद्यालय लगातार प्रगति की ओर अग्रसर है और बच्चों की शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए वह निरंतर प्रयासरत हैं। उनके मार्गदर्शन में विद्यालय में अनुशासन, गुणवत्ता और शिक्षा का वातावरण सुदृढ़ हुआ है, जिसकी प्रशंसा ग्रामीणों एवं अभिभावकों द्वारा भी की गई।
विद्यालय की प्रधानाचार्य सीमा वर्मा एवं समस्त स्टाफ के साथ-साथ ग्राम मरुआ के बड़ी संख्या में ग्रामीण भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे। सभी ने बैंक की इस पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
शाखा प्रबंधक ने अपने संबोधन में कहा कि बैंक का उद्देश्य केवल बैंकिंग सेवाएं प्रदान करना ही नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग के विकास में भागीदारी निभाना भी है। उन्होंने बताया कि ऐसे सामाजिक कार्यों के जरिए शिक्षा और विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है।
कार्यक्रम के अंत में बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी और ग्रामीणों ने इस पहल को शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम









