कुठौंद जालौन। थाना कुठौंद में दिनांक18मार्च2026कोआगामी हिन्दूओ का धार्मिक त्योहार नव दुर्गा 19मार्च से 27मार्च तक मद्देनजर रखते हुए मुस्लिम त्योहार ईद 20मार्च को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु कुठौंद थाना परिसर में पीस कमेटी (शांति समिति) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक जगदम्बा प्रसाद दुबे ने उपस्थित संभ्रांत नागरिकों और स्थानीय लोगों से संवाद किया। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और आपसी धार्मिक भावनाओं को रखते हुए शांति पूर्ण तरीके के साथ पर्व(त्योहार) मनाएं। शांति भंग जैसी अराजकता फैलाने वाले लोगों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।
इस मौके पर पुलिस प्रशासन की ओर से मौके पर मौजूद वरिष्ठ उप निरीक्षक शीलवन्त सिंह, उप निरीक्षक छवि राम, उप निरीक्षक कन्हई सिंह,उप निरीक्षक तिरमल सिंह, उपनिरीक्षक शिवभूषण, मुकेश गौतम, राजकुमार पांडे,उप निरीक्षक सत्यपाल सिंह,उप निरीक्षकसर्वेशकुमार,उपनिरीक्षक राम वीर सिंह, उप निरीक्षक हर्षवर्धन त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल प्रेम किशन, सर्वेश कुमार, प्रवीण शर्मा, गौरव यादव, शरद यादव, अंशुल कुमार और धर्मेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
बैठक में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों ने भी नवदुर्गा के त्योहार को लेकर तथा ईद के त्योहार को लेकर अपने अपने विचार रखे और प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान दिलीप उर्फ मदन दुहौलिया प्रधान सलेमपुर (पत्रकार) उघोग व्यापार मण्डल जिला उपाध्यक्ष पं़ राम आसरे, व्यापार मण्डल अध्यक्ष कुठौंद शैलेश गुप्ता, राजू मिश्रा, वीर नारायण दीक्षित, रामप्रकाश नेता बिजुआपुर,अनूप मिश्रा, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, अमित तिवारी,आर पी वर्मा, नारायण तिवारी आदि पत्रकार गण सहित मुस्लिम समुदाय के लोग सहित भारी संख्या में स्थानीय सम्भ्रांत लोग मौजूद रहे।









