जनगणना-2027 के प्रथम चरण हेतु त्रिदिवसीय फील्ड ट्रेनर प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ

 

 

कानपुर देहात भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित भारत की जनगणना-2027 के अंतर्गत प्रथम चरण “मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना” के सफल संचालन हेतु जनपद कानपुर देहात में तीन दिवसीय फील्ड ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण दिनांक 18, 19 एवं 20 मार्च 2026 को दो चरणों (प्रथम बैच एवं द्वितीय बैच) में आयोजित किया जायेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन राजकीय महाविद्यालय, अकबरपुर, कानपुर देहात में किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) दुष्यंत कुमार मौर्य द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रचलित कर शुभारंभ किया गया । जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों एवं कार्मिकों को विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभागियों को जनगणना के प्रथम चरण में किए जाने वाले मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना संबंधी सभी बिंदुओं पर गहन जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में डिजिटल माध्यमों के उपयोग, डेटा संकलन की प्रक्रिया, निर्धारित प्रपत्रों का सही तरीके से भराव, समयबद्ध कार्य निष्पादन तथा त्रुटिरहित आंकड़ा संकलन पर विशेष बल दिया जा गया। अधिकारियों द्वारा प्रतिभागियों को जनगणना कार्य की महत्ता बताते हुए निर्देशित किया गया कि यह कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व है, जिसके माध्यम से देश की विकास योजनाओं की रूपरेखा तैयार की जाती है। अतः सभी संबंधित कार्मिक पूरी निष्ठा, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को फील्ड स्तर पर आने वाली संभावित चुनौतियों एवं उनके समाधान के बारे में भी जानकारी दी गई, जिससे जनगणना कार्य को सुचारू एवं प्रभावी ढंग से संपन्न किया जा सके। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपेक्षा की है कि वे प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान का समुचित उपयोग करते हुए जनगणना-2027 के प्रथम चरण को सफलतापूर्वक संपन्न कराएं। इस मौके पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट शालिनी उत्तम, राजकीय महाविद्यालय प्राचार्य, जनगणना नोडल अधिकारी वर्तिका गुप्ता सहित प्रशिक्षण ट्रेनर आदि उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

चैत्र नवरात्र के अवसर को देखते हुये व शासन द्वारा प्राप्त आदेशों के क्रम में  खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्यवाही कर विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थ साबूदाना, चना, काजू , घी, और केला के नमूने संग्रहित किये

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

चैत्र नवरात्र के अवसर को देखते हुये व शासन द्वारा प्राप्त आदेशों के क्रम में  खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्यवाही कर विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थ साबूदाना, चना, काजू , घी, और केला के नमूने संग्रहित किये