प्रदेश सरकार के नव निर्माण के 09 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश स्तर पर आयोजित कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को देखा गया।

मा0 मंत्री जी द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टालों/प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया।

मा0 मंत्री जी द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व बच्चों को अन्नप्रासन कराया गया।

मा0 मंत्री जी द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, चेक, टूल किट आदि वितरित किया गया।

कानपुर देहात  प्रदेश सरकार के नव निर्माण के 09 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज प्रदेश स्तर पर मा० मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रमों का सजीव प्रसारण जनपद स्तर पर माँ मुक्तेश्वरी देवी सभागार, कलेक्ट्रेट में मा० जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं लाभार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति में देखा एवं सुना गया। इसी क्रम में जनपद कानपुर देहात में भी विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मा० कैबिनेट मंत्री  राकेश सचान जी ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मा० रसूलाबाद विधायक पूनम शंखवार, भाजपा जिलाध्यक्ष  रेणुका सचान, पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) दिग्विजय सिंह सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारीगण, सम्मानित पत्रकार बंधु एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मा० मंत्री जी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल एवं प्रदर्शनी के अवलोकन से हुआ। इस दौरान मा० मंत्री जी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्टॉल/प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की व्यापक जानकारी दी जाए तथा पात्र किन्तु वंचित व्यक्तियों को योजनाओं से जोड़ने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। मा0 मंत्री जी द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व बच्चों को अन्नप्रासन कराया गया। तत्पश्चात मा० मंत्री जी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा मा० मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम पुस्तक विमोचन, संबोधन एवं अन्य गतिविधियों के सजीव प्रसारण को देखा गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, चेक, टूल किट एवं आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सुनीता देवी, अनीता देवी, गौरव कटियार, उर्मिला एवं रेनू को आयुष्मान कार्ड प्रदान किए गए। इसी प्रकार रमेश, सोमप्रकाश, योगेंद्र एवं रजत को टूल किट वितरित की गई। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान के अंतर्गत रेहान अहमद, रोहित सिंह एवं हर्ष दीप को ऋण स्वीकृति के चेक प्रदान किए गए। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत हर्षित कटियार, शरद कुमार, स्वाती एवं पिंकी को चेक वितरित किए गए। कृषि विभाग द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं पीएम कुसुम योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत प्यारे लाल एवं मंगली को प्रमाण पत्र दिए गए, वहीं निराश्रित महिला पेंशन एवं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों को भी प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल द्वारा जनपद में संचालित विकास कार्यों एवं उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। मा० रसूलाबाद विधायक  पूनम शंखवार ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए विभिन्न योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिससे आमजन को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है और प्रदेश निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। मा० कैबिनेट मंत्री श्री राकेश सचान ने सभी उपस्थितजनों को प्रदेश सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई देते हुए कहा कि बीते 09 वर्ष में जनपद सहित पूरे प्रदेश में अभूतपूर्व विकास हुआ है। कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है, उद्योगों का विस्तार हुआ है, रोजगार के अवसर बढ़े हैं तथा आधारभूत संरचना में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है और जनपद के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। जिलाध्यक्ष भाजपा श्रीमती रेणुका सचान ने भी प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा० ए०के० सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी ए०के० पाण्डेय, डीसी मनरेगा अशोक कुमार, डीसी एनआरएलएम गंगाराम, जिला उद्यान अधिकारी बल्देव प्रसाद, उप कृषि निदेशक हरीशंकर भार्गव, जिला कृषि अधिकारी उमेश गुप्ता, जिला प्रोबेशन अधिकारी रेनू यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी विकास पटेल सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारीगण एवं लाभार्थीगण उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

चैत्र नवरात्र के अवसर को देखते हुये व शासन द्वारा प्राप्त आदेशों के क्रम में  खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्यवाही कर विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थ साबूदाना, चना, काजू , घी, और केला के नमूने संग्रहित किये

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

चैत्र नवरात्र के अवसर को देखते हुये व शासन द्वारा प्राप्त आदेशों के क्रम में  खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्यवाही कर विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थ साबूदाना, चना, काजू , घी, और केला के नमूने संग्रहित किये