रामनवमी व ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम व एसपी ने की तैयारियों की समीक्षा

 

मंदिरों में साफ-सफाई, सीसीटीवी, सुरक्षा एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

जालौन  जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ0 दुर्गेश कुमार ने विकास भवन के रानी लक्ष्मीबाई सभागार में आगामी रामनवमी एवं ईद-उल-फितर त्योहारों के दृष्टिगत बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी प्रमुख मंदिरों, मस्जिदों एवं सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। विशेष रूप से जहां अधिक भीड़ होने की संभावना है, वहां पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं शौचालयों की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए। उन्होंने कहा कि मंदिरों एवं प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे सक्रिय स्थिति में रहें तथा उनकी सतत निगरानी की जाए। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने तथा नगर निकायों को साफ-सफाई एवं कूड़ा निस्तारण की विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग को आपातकालीन सेवाएं सक्रिय रखने, एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं अग्निशमन विभाग को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए तथा लगातार गश्त की जाए। त्योहारों के दौरान भीड़-भाड़ वाले स्थानों, बाजारों एवं धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।
यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक प्लान लागू करने तथा पार्किंग की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों या भ्रामक सूचनाओं पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संजय कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक योगेंद सिंह, सीएमओ डॉ बीरेंद्र सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी राम अयोध्या प्रसाद, आदि सहित सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

चैत्र नवरात्र के अवसर को देखते हुये व शासन द्वारा प्राप्त आदेशों के क्रम में  खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्यवाही कर विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थ साबूदाना, चना, काजू , घी, और केला के नमूने संग्रहित किये

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

चैत्र नवरात्र के अवसर को देखते हुये व शासन द्वारा प्राप्त आदेशों के क्रम में  खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्यवाही कर विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थ साबूदाना, चना, काजू , घी, और केला के नमूने संग्रहित किये