ग्रामीणों का कहना है बीच रास्ते में नाला का निर्माण होने से रास्ता गतिरोध हो रही है
कुठौंद जालौन। विकासखंड कुठौंद की ग्राम पंचायत कुरौली में चक मार्ग संख्या 05 में चकमार्ग कागजातों में नक्शा सहित अंकित है। जिसमें आवागमन का मुख्य रास्ता नाला निर्माण होने से पूर्णता अवरोध होने की कगार पर हो जाएगा। जिस पर वाहन तथा पैदल चलना भी दूभर हो रहेगा जबकि रास्ते के दोनों तरफ मकान बने हुए हैं। जिसमें दोनों तरफ नाली का निर्माण करवाना ही उचित रहेगा ताकि रास्ता सुरक्षित रहेगी और आने जाने के लिए सुविधा भी होगी। प्रधान देवेंद्र कुमार प्रजापति की राजनीतिक परेय द्बेषभावना के चलते परपक्य होकर रास्ते को अवरोध करने की होड़ लगाए हुए हैं। इस संबंध में शिकायत कर्ता अशर्फीलाल पुत्र मथुरी के द्वारा माधौगढ़ तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस के आयोजन में दिनांक 20/122025 को प्रार्थना पत्र प्रेषित किया गया था। जिसमें उक्त नाला निर्माण का कार्य बंद रहा। लेकिन ग्राम प्रधान ने कहीं से अपनी द्बेष भावना को लेकर साठ गाठ बनाकर दिनांक 16 मार्च 2026 को पुनः नाला का निर्माण प्रारंभ कर दिया है। इससे ऐसा प्रतीक हो रहा है गांव में शांति सौहार्द बिगाड़ने के नियत से ग्राम प्रधान यह कृत कर रहा है। इस नाले के निर्माण को जनहित की दृष्टिगत रखते हुए रोका जाना न्याय हित में होगा।
पूर्वोक्त दशा में दबंग प्रधान द्वारा अवैध अनियमित चक रोड नंबर05 के मध्य नाला निर्माण करने के प्रयास में जुटा हुआ है। इसलिए समाचार पत्र के माध्यम से आला अधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है कि इस तरह की नाला निर्माण की गतिविधियों को रोका जाए ताकि आने-जाने के लिए रास्ता हमेशा के लिए बंद हो जाएगी। दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार उच्च अधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वाहन करते हुए खंड विकास अधिकारी तथा ग्राम विकास अधिकारी को गलत तरीके के निर्माण से रोकने के लिए आस्वस्थ किया जाए। यदि नाला का निर्माण नहीं रोका गया तो ग्रामीण भगवान दीन, टीकाराम,कलू ,संजय आदि ग्रामीण का कहना है यदि न्याय नहीं मिला तो ग्रामीण विकास खण्ड कार्यालय में आकर शांत धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर हो सकते हैं।









