


कालपी (जालौन) नगर पालिका परिषद कालपी में पांच नामित सभासद किये गये है।जिसको लेकर उनके समर्थकों में खुशी है वहीं दूसरी ओर सगंठन के इस निर्णय से अन्दरूनी नाराजगी भी है।
*लम्बे इंतजार के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा जिला नेतृत्व के द्वारा भेजी गई सूची पर अन्तिम मोहर लगाते हुये बीती सोमवार की देर शाम कालपी नगर पालिका परिषद के लिये पांच नामित सभासदों की सूची जारी की गई। जिसमें ब्राह्मण चेहरे के रूप में कन्हैया मिश्रा को नामित सभासद मनोनीत किया गया।इसी प्रकार वैश्य समाज की ओर से देवेन्द्र गुप्ता कागजम को सभासद मनोनीत किया गया तथा ओबीसी में मोनू कोष्ठा व महिला के रूप में ज्योति विश्वकर्मा के अलावा एससी कोटे से रविन्द्र वर्मा को सभासद के रूप में नामित किया गया।सूची आने के साथ नामित सभासदों के समर्थकों ने खुशी जाहिर की।वही दूसरी ओर पार्टी के की कार्यकर्ता शोसल मीडिया पर अपनी नाराज़गी भी जता है। अब मौजूदा समय में चेयरमैन के अलावा 25 निर्वाचित सभासद,नामित सदस्यों में क्षेत्रीय सांसद व क्षेत्रीय विधायक के अलावा 5 नामित सभासद कुल 33 सदस्यों का बोर्ड पालिका के विकास को गति प्रदान करेंगे।









