जालौन स्तरीय जूनियर खेल प्रतियोगिताएँ 18-20 मार्च को उरई में आयोजित

 

उरई क्रीड़ा अधिकारी शैलेन्द्र कुशवाहा ने समस्त प्रधानाचार्य को  जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग प्रतियोगिताओं का आयोजन के सम्बंध में बताया कि खेल निदेशालय उ०प्र० लखनऊ के निर्देशानुपालन में वर्ष 2025-26 हेतु जनपद को निर्धारित प्रतियोगिता कार्यक्रम के अनुपालन में जिला खेल कार्यालय उरई के तत्वाधान में जनपद स्तरीय प्रतियोगिताए निम्न कार्यक्रमानुसार प्रातः 10:00 बजे से आयोजन किया जा रहा है जिसमे 19 वर्ष तक के आयुवर्ग के बालक/बालिका खिलाड़ी भाग ले सकते है तथा प्रवेश निःशुल्क है। उन्होंने बताया कि जनपद स्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 18 से 20 मार्च 2026 तक इंदिरा स्टेडियम उरई में, जनपद स्तरीय जूनियर हैण्डबाल बालीबाल बालक एवं बालिका प्रतियोगिता व जनपद स्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 19 मार्च 2026 इंदिरा स्टेडियम उरई में, जनपद स्तरीय जूनियर वर्ग जुडो प्रतियोगिता बालक एवं बालिका वर्ग आयोजन दिनांक 19 मार्च 2026 हयात मार्सल स्पोर्ट्स एकेडमी सेंटर उरई, जनपद स्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग कबड्डी बास्केटबॉल प्रतियोगिता दिनांक 20 मार्च 2026 इंदिरा स्टेडियम उरई में जनपद स्तरीय जूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता दिनांक 20 मार्च 2026 को इंदिरा स्टेडियम उरई में प्रातः 10:00 बजे से किया जाएगा।
अतएव जनपद के स्कूल/विधालयों/क्लब/संघो के प्रधानाध्यापक / प्रधानाचार्य / प्रधानाचार्यों/प्रबंधको/सचिवो से अनुरोध है कि उपरोक्तानुसार आयोजित प्रतियोगिता कार्यक्रम में अपने शिक्षण संस्थान / क्लब के बालक/बालिकाओ एवं टीम को प्रतिभाग कराने हेतु निर्धारित तिथि / स्थान एवं समय पर प्रतियोगिता कार्यक्रम में भेजने का कष्ट करे। उक्त प्रतियोगिता को विभाग द्वारा पुरूस्कार से पुरस्कृत किया जायेगा। प्रतिभागियों को किसी भी प्रकार का मार्ग व्यय आदि देय नहीं है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

चैत्र नवरात्र के अवसर को देखते हुये व शासन द्वारा प्राप्त आदेशों के क्रम में  खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्यवाही कर विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थ साबूदाना, चना, काजू , घी, और केला के नमूने संग्रहित किये

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

चैत्र नवरात्र के अवसर को देखते हुये व शासन द्वारा प्राप्त आदेशों के क्रम में  खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्यवाही कर विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थ साबूदाना, चना, काजू , घी, और केला के नमूने संग्रहित किये