जल जीवन मिशन के अन्तर्गत ग्राम अगवासी पेयजल योजना पर मनाया गया जल अर्पण महोत्सव

 

 

 कानपुर देहात  के विकास खण्ड सन्दलपुर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत अगवासी पेयजल पेयजल योजना में जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल अर्पण दिवस समारोह 2026 का उत्साह पूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मुख्य अतिथि मा० अजीत पाल सिंह, राज्य मंत्री (इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी, उ.प्र.शासन), विशिष्ट अतिथि मा० राहुल तिवारी (मीनू) ब्लाक प्रमुख तथा ग्राम प्रधान अगवासी कमलेश कुमार कठेरिया, ग्राम प्रधान खालागांव गौरव कटियार की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण सुरक्षित पेयजल जल स्त्रोतों की स्वच्छता एवं सामुदायिक सहभागिता के प्रति जागरूक किया गया, इस अवसर पर जल पद यात्रा प्रभात फेरी, जल बन्धन, जल संकल्प, आदि कार्यक्रम आयोजित किये गये। साथ ही मा० राज्य मंत्री जी द्वारा ग्रामीणों को जल संरक्षण का संकल्प दिलाया गया।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान अगवासी द्वारा जानकारी दी गयी कि योजनान्तर्गत 754 नग हाउस कनेक्शन में सोलर सिस्टम के माध्यम से आटोमेटेड सिस्टम द्वारा नियमित जलापूर्ति ग्रामवासियों को उपलब्ध करायी जा रही है। उपस्थित ग्रामवासियों के द्वारा अवगत कराया गया कि पेयजल योजना से नियमित रूप से जलापूर्ति हो रही है, जिससे ग्रामवासियों में खुशी की लहर है। अधिशासी अभियन्ता द्वारा ग्रामवासियों को शुद्ध पेयजल के लाभ के बारे में जानकारी दी गयी एवं प्रेरित किया गया कि दैनिक जीवन में शुद्ध पेयजल का ही उपयोग करें जिससे गांव के हेल्थ इडेक्स में सुधार होगा। कार्यक्रम में उ०प्र० जल निगम (ग्रामीा) के अधिकारीगण, ग्राम प्रधान, पंचायत ग्रामवासी, विद्यालय के छात्र/छात्राएं, जल सखियां, टी.पी.आई. एवं कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर उपस्थित रहे। जल जीवन मिशन के माध्यम से हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य निरंतर पूरा किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें