उरई जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय, जालौन स्थान उरई द्वारा उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अन्तर्गत दिनाँक 24 मार्च, 2026 को प्रातः 10:00 बजे से दयानन्द वैदिक कालेज (डी०वी०सी०), उरई जालौन में एक दिवसीय बृहद रोजगार मेला व कॅरियर कॉउन्सिलिंग का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेले में देश व प्रदेश की प्रतिष्ठित कम्पनियों द्वारा उपस्थित अभ्यर्थियों का साक्षात्कार/चयन किया जाएगा। योग्यता 10वीं, 12वीं, आई०टी०आई०, डिप्लोमा, स्नातक, परास्नातक एवं अन्य तकनीकि गैर-तकनीकि योग्यताधारक एवं आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के बेरोजगारी अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते है। रोजगार मेला में आये हुए अभ्यर्थियों की कॅरियर कॉउन्सिलिंग के माध्यम से उनके उज्जवल भविष्य निर्माण के सम्बन्ध में मार्गदर्शन / जानकारियों से अवगत कराया जायेगा। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु सभी अभ्यर्थियों को सेवायोजन पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है इच्छुक अभ्यर्थी अपने वायोडाटा सहित दिनाँक 24 मार्च, 2026 को प्रातः 10:00 बजे से दयानन्द वैदिक कालेज (डी०वी०सी०), उरई जालौन में वृहद रोजगार मेले में आने वाली कम्पनियों में साक्षात्कार / चयन हेतु उपस्थित हो। यह रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क है। अभ्यर्थी किसी भी कम्पनी को नियुक्ति से पहले या बाद में किसी प्रकार का ऑनलाइन व ऑफलाइन लेन-देन न करें। यदि कोई भी कम्पनी किसी भी अभ्यर्थी से पहले या बाद में ऑनलाइन व ऑफलाइन रूपये की मांग करती है, तो वह इसकी जानकारी जिला सेवायोजन कार्यालय में दें।
रोजगार संगम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया – रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए अभ्यर्थियों को रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर ऑनलाइन पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। ऑनलाइन पंजीयन के लिए सबसे पहले आपको rojgaarsangam.up.gov.in को अपने ब्राउज़र में खोले इसके बाद Sign up/Login मेन्यू में जाकर Job Seeker आप्शन का चयन करें। Job Seeker ऑप्शन पर क्लिक करने के उपरांत आपको साइन अप पेज दिखाई देगा। इस पेज पर आपको समस्त वांछित सूचनाएं भरनी है। रजिस्टर फॉर में दो ऑप्शंस मिलेंगे पहला कैम्पस स्टूडेंट और दूसरा-जनरल जॉब सीकर। अगर वर्तमान समय में आप किसी कैम्पस, इंस्टीट्यूट या यूनिवर्सिटी के अंतिम वर्ष के छात्र हैं तो आपको कैम्पस स्टूडेंट ऑप्शन सेलेक्ट करना है। यदि आप पास आउट हैं तो आपको जनरल जॉब सीकर ऑप्शन सेलेक्ट करना है। यहां से आप अपनी समस्त सूचनाएं जैसे पर्सनल डिटेल, परमानेंट एड्रेस, फिजिकल डीटेल्स, करियर प्रोफाइल, एजुकेशनल कालीफीकेशन, एक्सपीरियंस, लैंग्वेज और स्किल आदि भरेंगे। एक्सपीरियंस भरने के लिए आपको न्यू एक्सपीरियंस बटन पर क्लिक करना होगा। समस्त डॉक्यूमेंट अपलोड करने के लिए माय डॉक्यूमेंट बटन पर क्लिक कर डॉक्यूमेंट अपलोड करने हैं। प्रिंट रजिस्ट्रेशन कार्ड बटन पर क्लिक करके आप अपना जॉब कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यार्थियो को रोजगार संगम पोर्टल पर रिज्यूम बनाने की सुविधा भी दी गयी









