लू एडवाइजरी

कानपुर देहात
बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए हीट वेव (लू) से जनमानस की सुरक्षा और बचाव हेतु अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) द्वारा आम जनमानस के हित में हीट वेव (लू) के प्रभाव से बचाव हेतु क्या करे और क्या ना करें के संबंध एडवाइजरी जारी कि गई है-

क्या करें-
—————
1.घर से बाहर जाते समय शरीर को ढककर रखें और हल्के रंग के आरामदायक कपड़े पहने।
2.धूप में बाहर जाते समय गमछा, चश्मा, छाता, टोपी एवं जूता पहनकर ही घर से बाहर निकले।
3.थोड़े-थोड़े समयान्तराल पर तरल पदार्थ (शीतल जल, नींबू पानी, शिकंजी, नारियल पानी) आदि का सेवन करते रहें।
4.घर, कार्यस्थल आदि स्थानों पर सूर्य की सीधी रोशनी से बचनें के लिए पर्दें आदि का प्रबंध अवश्य करें।
5.यात्रा करते समय अपने साथ बोतल में पानी जरुर रखें। गीले कपड़े को अपने चेहरे, सिर और गर्दन पर रखें।
6.गर्मी के दिनों में ओ0आर0एस0 का घोल पिये।
7.जानवरों को छायादार स्थान में रखें तथा उन्हे पीने के लिये पर्याप्त मात्रा में पानी दें।
8.बच्चें, बीमार व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।
9.रात में अपने घरो की खिड़िकियो को अवश्य खुली रखें।
10.हीट स्ट्रोक/लू के लक्षण दिखने पर तत्काल नजदीकी राजकीय चिकित्सालय पर संपर्क करें।

क्या न करें-
——————–
1. अत्यधिक गर्मी (दोपहर 12 से सांय 4 बजे) के मध्य बाहर धूप में ना जायें।
2. धूप में खडें वाहनों में बच्चे एवं पालतू जानवरों को अकेला ना छोडें।
3.नंगे पैर/बदन धूप में ना जायें।
4.अत्यधिक प्रोटीन युक्त भोजन एंव बासी भोजन का सेवन ना करें।
5.गहरें व चटक रंग के कपड़ो को पहनने से बचे।
6.तंग एंव छोटे कपड़ो के प्रयोग से बचे विशेष कर जब बाहर धूप में जाना हों
7. बंद एंव अत्यधिक गर्मी वाले स्थान पर भोजन पकानें से बचें।
8. संतुलित हल्का व नियमित भोजन करें।
9. शराब, चाय, कॉफी, कार्बोहाइड्रेट, सॉफ्ट ड्रिंक आदि का अधिक सेवन ना करें,
10.अधिक गर्मी/धूप में श्रम कार्य करने से बचें।

अनुरोधः- किसी भी आपात स्थिती में सहायता के लिए 108 व 1077 पर संपर्क करें।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, कानपुर देहात द्वारा जनहित में जारी।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

चैत्र नवरात्र के अवसर को देखते हुये व शासन द्वारा प्राप्त आदेशों के क्रम में  खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्यवाही कर विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थ साबूदाना, चना, काजू , घी, और केला के नमूने संग्रहित किये

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

चैत्र नवरात्र के अवसर को देखते हुये व शासन द्वारा प्राप्त आदेशों के क्रम में  खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्यवाही कर विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थ साबूदाना, चना, काजू , घी, और केला के नमूने संग्रहित किये