ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

 

 

 

कालपी (जालौन)। विकास खंड महेवा–नगर कालपी के अंतर्गत निपुण भारत मिशन के तहत सोमवार को ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन श्याम पैलेस सर्वोदय इंटर कॉलेज परिसर में किया गया, जिसमें ग्राम प्रधानों, स्थानीय निकाय के प्रतिनिधियों एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी प्रतिनिधि आशीष चतुर्वेदी रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेंद्र मिश्रा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि आशीष चतुर्वेदी ने कहा कि निपुण भारत मिशन का उद्देश्य प्राथमिक स्तर के बच्चों को पढ़ने-लिखने और गणित की बुनियादी शिक्षा में दक्ष बनाना है। उन्होंने कहा कि मजबूत प्राथमिक शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की नींव है। इसके लिए शिक्षकों, ग्राम प्रधानों और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि बच्चों की नियमित उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षिक वातावरण पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही कहा कि सरकार की शिक्षा संबंधी योजनाओं का लाभ प्रत्येक बच्चे तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेंद्र मिश्रा ने भी अपने सम्बोधन में निपुण भारत मिशन क तहत गांव सभा एवं विद्यालयों के सौंदरी करण, बच्चो को शिक्षा कैसे सही मिल सकती है इस पर प्रकाश डाला
कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने निपुण भारत मिशन के उद्देश्यों और प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए चलाए जा रहे विभिन्न प्रयासों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी महेवा रंगनाथ चौधरी ने कहा कि निपुण भारत मिशन का उद्देश्य प्राथमिक स्तर के बच्चों को बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान में दक्ष बनाना है, ताकि छात्र आगे की पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
कार्यक्रम में विकास खंड महेवा क्षेत्र के ग्राम प्रधान कीरतपुर पवन दीप निषाद, प्रधान देवकली बालसिंह निषाद, प्रधान निपनियाँ महादेव, प्रधान टड़वारामकुमार , प्रधान प्रतिनिधि चंद्रपाल सिंह धामनी, प्रधान प्रतिनिधि बीजापुर, प्रधान प्रतिनिधि मैनूपुर अरविन्द दुवेदी, प्रधान प्रतिनिधि मल्थुआ नागेंद्र कुमार , स्थानीय प्राधिकरण के सदस्य तथा शिक्षा विभाग के एस0आर0जी0अभिलाष तिवारी ने निपुण भारत मिशन और डिजिटल टूल्स के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया। एस0 आर0 जी0 लोकेश पाल ने वार्षिक एवं साप्ताहिक शिक्षण योजना एवं आकलन ट्रैकर पर प्रकाश डाला।
एस0 आर0 जी0 नितिन आनन्द पाल ने बाल वाटिका के महत्व और बाल वाटिका में शिक्षण की प्रक्रिया पर विकास डाला।
ए0 आर0 पी0 अवनीन्द्र मिश्रा ने विद्यालय में अवस्थापना सुविधाओ और सभी 19 पैरामीटर की चर्चा की, दिनेश भास्कर ने विद्यालय को निपुण बनाने में उपयोगी चीजो के बारे में बताया। नरेंद्र निरंजन ने वालवाटिका के बारे में बताया वही कार्यक्रम में अधिकांश प्रधानाध्यापक, अध्यापक व शिक्षा समिति के अध्यक्ष ।मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने मिशन को सफल बनाने के लिए सामूहिक रूप से सहयोग देने का संकल्प लिया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें