कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने अपने कार्यालय में जनसुनवाई की। दूर-दराज से आए फरियादियों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याएँ ध्यान से सुनीं और हर प्रार्थना-पत्र को संबंधित अधिकारी को समय सीमा में निस्तारित करने के निर्देश दिए। एसपी ने सभी को न्यायोचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसी क्रम में सभी क्षेत्राधिकारी भी अपने-अपने कार्यालयों में लोगों की शिकायतें सुन रहे हैं और समाधान का आश्वासन दे रहे हैं।












