कानपुर देहात। अकबरपुर थाना पुलिस ने ठगी व टप्पेबाजी करने वाले पाँच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरोह ने सितंबर 2025 में शिवली के कपड़ा व्यापारी फैयाज अली को नकली सोने की माला देकर 10 लाख रुपये ठगे थे। पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज हुआ था।बनार अलीपुर बम्बा पुलिया के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा। इनके पास से 21,000 रुपये नकद, 1.724 किलोग्राम पीतल की माला और 6 मोबाइल बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपी—पपिया उर्फ प्रभू (लखनऊ), मोहन और लाल सिंह (बुलन्दशहर), किशन उर्फ पिकला और शांति देवी (उन्नाव)—ने पूछताछ में जुर्म कबूल किया। गिरोह खुदाई में मिले सोने-चांदी के गहने बताकर लोगों को फंसाता था, असली मनका दिखाकर भरोसा जीतता और फिर पीतल की माला थमा देता। शांति देवी पहले पति की हत्या के मामले में तिहाड़ जेल जा चुकी है।












