डेरापुर कानपुर देहात। सीएससी डेरापुर प्रभारी अशोक कुमार ने आशा बहु के साथ बैठक कर भारत सरकार द्वारा सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए 9-14 वर्ष की लड़कियों के लिए मुफ़्त और अत्यधिक प्रभावी HPV (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) वैक्सीन अभियान चलाया जा रहा है। यह टीका गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर से लंबे समय तक सुरक्षा प्रदान करता है और 17 वर्ष से कम उम्र में लगवाने पर 88% तक प्रभावी है। यह टीका सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध है। HPV वैक्सीन अभियान के
उद्देश्य: सर्वाइकल कैंसर को खत्म करना, जो भारत में महिलाओं में होने वाला दूसरा सबसे आम कैंसर है।
लक्ष्य समूह: मुख्य रूप से 9-14 वर्ष की लड़कियां, क्योंकि इस उम्र में इम्यून रिस्पांस बेहतर होता है।
प्रभावी टीका: यह टीका शरीर को वायरस के खिलाफ सुरक्षित बनाता है।
उपलब्धता: सरकारी अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) और जिला चिकित्सालयों में निशुल्क उपलब्ध।
सुरक्षा: यह टीका लगभग सभी प्रकार के सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा प्रदान करता है, विशेष रूप से HPV के प्रकार 16 और 18 से।
महिलाओं को इस अभियान के बारे में जागरूक किया जा रहा है। और प्रशिक्षित किया जा रहा है ताकि वे अपनी बेटियों को टीका लगवा सकें। यह टीकाकरण न केवल लड़कियों को बल्कि भविष्य में होने वाले संक्रमण से भी बचाता है।












