गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर सपा यूथ ब्रिगेड का धरना-प्रदर्शन, मनोज यादव के नेतृत्व में उठी आवाज

 

राजपुर कानपुर देहात राजपुर क्षेत्र में रसोई गैस सिलेंडर की कमी और वितरण व्यवस्था को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। यह धरना-प्रदर्शन मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष मनोज यादव के नेतृत्व में किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर रखकर प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने शासन-प्रशासन से मांग की कि गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुचारू रूप से कराई जाए, ताकि जन-जन तक समय पर सिलेंडर पहुंच सके और जनता को किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। कार्यकर्ताओं का कहना था कि कई उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिससे आम जनता परेशान है।
इस दौरान सपा नेताओं ने कहा कि यदि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार होती तो जनता को इस तरह की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता। उन्होंने सरकार से मांग की कि गैस वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाया जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।
धरना-प्रदर्शन में नगर अध्यक्ष श्यामू ठाकुर, यूथ ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष जावेद खान, नसीम इदरीसी, आजम शेख, बाबुल, कुलदीप दिवावर, नफीस अहमद, विनय शर्मा, नौशाद खान, इरफान खान, छोटे सोनू, रामकुमार पाल और शिवशंकर पाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

जालौन जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश कैंसर पीड़ित महिला को आवास योजना से लाभ दिलाने के निर्देश, लेखपाल की शिकायत की जांच के आदेश

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

जालौन जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश कैंसर पीड़ित महिला को आवास योजना से लाभ दिलाने के निर्देश, लेखपाल की शिकायत की जांच के आदेश