पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक ने दिलाया न्याय का भरोसा
कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय और अपर पुलिस अधीक्षक ने अपने-अपने कार्यालय में जन-सुनवाई की। उन्होंने फरियादियों और पीड़ितों की समस्याएं सुनीं और उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया। समस्त क्षेत्राधिकारीगण ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जन-सुनवाई की और फरियादियों को न्याययोचित कार्यवाही का भरोसा दिलाया।










