यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 532 वाहन चालकों के चालान, कानपुर देहात पुलिस का विशेष अभियान जारी

कानपुर देहात। सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए कानपुर देहात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में  चलाए गए अभियान के दौरान कुल 532 वाहनों का मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया गया।
अभियान के तहत बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने, ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों को नियमों का पालन करने की हिदायत भी दी।
कानपुर देहात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें, निर्धारित संख्या में ही सवारी बैठाएं और वाहन चलाते समय सभी जरूरी दस्तावेज अपने पास रखें। पुलिस के अनुसार सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें