माय भारत कानपुर देहात द्वारा सरवनखेड़ा विकासखंड में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन

कानपुर देहात। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत माय भारत कानपुर देहात द्वारा ‘स्वस्थ युवा–विकसित भारत’ अभियान के तहत विकासखंड सरवनखेड़ा स्थित पी.एम. इंटर कॉलेज में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना, उनकी खेल प्रतिभाओं को निखारना तथा युवाओं में शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य, अनुशासन, टीम भावना और खेल भावना का विकास करना रहा।
इस अवसर पर रस्साकशी, 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, कबड्डी सहित विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं एवं युवतियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान जिला युवा अधिकारी प्रिया तिवारी ने युवाओं को संबोधित करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला तथा नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने हेतु प्रेरित किया।
इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी प्रिया तिवारी, प्राचार्या मंजू सिंह,जिला महिला मोर्चा की महामंत्री श्रीमती नीतू पांडे, जिला प्रोबेशन कार्यालय से प्रतिभा सिंह, कोच आकाश शर्मा तथा माय भारत कार्यालय से शिवम शर्मा की उपस्थिति रही।
प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनका उत्साहवर्धन किया गया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें