कानपुर देहात। जनपद में पुलिस प्रशासन को और अधिक व्यवस्थित बनाने तथा आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देश पर जारी आदेश के तहत जनपद के 24 उपनिरीक्षकों (दरोगाओं) के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उन्हें नई तैनाती सौंपी गई है।
पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय के अनुपालन में जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार जनपद के विभिन्न थानों एवं पुलिस चौकियों में तैनात उपनिरीक्षकों को इधर से उधर किया गया है। इस फेरबदल में थाना अकबरपुर, भोगनीपुर, गजनेर, रसूलाबाद, सिकंदरा, डेरापुर, मंगलपुर, मूसानगर, अमराहट, शिवली, रनियां और बरौर सहित कई स्थानों पर नई तैनाती की गई है।
जारी सूची के अनुसार श्रीराम को थाना अकबरपुर से थाना अमराहट, रामकिशुन वर्मा को थाना अकबरपुर से थाना रसूलाबाद, अभिषेक सिंह चौहान को चौकी पामा से थाना शिवली तथा रामाशंकर पाल को थाना सट्टी से थाना शिवली भेजा गया है। वहीं गुरेंद्र प्रताप सिंह को थाना सट्टी से चौकी देवीपुर, थाना भोगनीपुर और अतेन्द्र कुमार को चौकी देवीपुर से चुनाव कार्यालय में तैनाती दी गई है।
इसी क्रम में ब्रजमोहन को थाना मूसानगर से रसूलाबाद, रामकिशोर को डेरापुर से अकबरपुर, कमलेश यादव को डेरापुर से भोगनीपुर तथा प्रमोद कुमार को चौकी विहारघाट से थाना गजनेर भेजा गया है। अमरेन्द्र प्रताप को पुलिस लाइन, अवनीश वर्मा को थाना अकबरपुर और श्रवण कुमार को थाना मूसानगर में नई जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा सुरेन्द्र सिंह को थाना रनियां, दिनेश कुमार को चौकी पामा, राहुल कुमार को पुलिस लाइन, उमाशंकर को थाना अकबरपुर, रविन्द्र सिंह को थाना गजनेर, अनिल कुमार और विजय कुमार को थाना बरौर तथा कृष्ण और केशव देव को थाना रनियां में तैनाती दी गई है। वहीं योगेन्द्र कुमार शर्मा को चौकी लालपुर तथा प्रतिमा कुशवाहा को थाना रसूलाबाद भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश में सभी संबंधित उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा गया है।
आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर पुलिस विभाग में किए गए इस फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब नई तैनाती के बाद संबंधित उपनिरीक्षक अपने-अपने कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी संभालेंगे।















