थाना बरौर की पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार भेजा जेल

कानपुर देहात में महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में,  को थाना बरौर पर वादिनी/पीड़िता द्वारा तहरीर दी गयी कि को रात्रि 12 बजे के आस-पास विपक्षी द्वारा प्रार्थनी के घर में घुसकर जबरन शारीरिक सम्बन्ध बनाने और आये दिन परेशान करने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 05/2026 धारा 64(1)/333 बीएनएस बनाम नीरज पुत्र रामकेश निवासी ग्राम अहरियामऊ थाना बरौर जनपद कानपुर देहात पंजीकृत किया गया था । मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित पीड़िता का मेडीकल परीक्षण/ बयान धारा 183 बीएनएसएस एवं प्राप्त साक्ष्यों/तथ्यों के आधार पर विधिक कार्यवाही की गयी। थाना बरौर पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में कार्यवाही करते हुए वांछित अभियुक्त नीरज पुत्र रामकेश निवासी ग्राम अहरियामऊ थाना बरौर जनपद कानपुर देहात को  को दुर्वासा आश्रम तिराहा थाना बरौर जनपद कानपुर देहात से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम व पता-
1.नीरज पुत्र रामकेश उम्र करीब 22 वर्ष निवासी ग्राम अहरियामऊ थाना बरौर जनपद कानपुर देहात ।

गिरफ्तारी करने वाली थाना बरौर पुलिस टीम-
1.थानाध्यक्ष श्रीमती अमिता वर्मा
2.हे0का0 योगेन्द्र सिंह
3.म0का0 वन्दना पटेल ।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें