उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के पावन अवसर पर जनपद कानपुर देहात में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में कलेक्ट्रेट परिसर से इको पार्क तक भव्य रैली का आयोजन किया गया।
रैली को जिलाधिकारी कपिल सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली में एनसीसी कैडेट, जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, अधिकारी/कर्मचारी एवं जनसामान्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
रैली के माध्यम से उत्तर प्रदेश की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत, विकास यात्रा एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया गया। रैली कलेक्ट्रेट से प्रारंभ होकर शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में इको पार्क पहुंचकर संपन्न हुई।
इस अवसर पर पूरे मार्ग में उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला तथा प्रतिभागियों ने उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस को उल्लासपूर्वक मनाया।











