ग्राम लंगरपुर में कंबल वितरण कार्यक्रम सम्पन्न, जनप्रतिनिधियों ने सेवा भाव का दिया संदेश

कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे में दिखी खुशी, अतिथियों को दिया धन्यवाद

 जनसेवा की मिसाल बना लंगरपुर, कंबल वितरण कार्यक्रम में दिखी प्रशासन–पंचायत की सहभागिता

 

कालपी (जालौन)!  तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत कीरतपुर के ग्राम लंगरपुर में शीतलहर से राहत दिलाने के उद्देश्य से कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक विनोद चतुर्वेदी, विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह, तहसीलदार अभिनव तिवारी तथा ग्राम प्रधान पवन दीप निषाद की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद एवं असहाय ग्रामीणों को कंबल वितरित किए गए, जिससे ठंड के मौसम में उन्हें राहत मिल सके।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना है। ठंड के मौसम में कंबल वितरण जैसे कार्य मानवीय संवेदना का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते उनका दायित्व है कि जरूरतमंदों की समस्याओं को समझें और उनके समाधान के लिए सदैव तत्पर रहें। विधायक ने प्रशासन और ग्राम प्रधान द्वारा किए जा रहे सहयोगात्मक प्रयासों की सराहना की।
उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। कंबल वितरण जैसे कार्यक्रम न केवल राहत प्रदान करते हैं, बल्कि समाज में आपसी सहयोग और सद्भाव को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति की जानकारी प्रशासन को दें, ताकि समय पर सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
तहसीलदार अभिनव तिवारी ने कहा कि शीत ऋतु में बुजुर्गों, महिलाओं और गरीब परिवारों को विशेष सावधानी की आवश्यकता होती है। शासन द्वारा उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से ऐसे लोगों को राहत पहुंचाना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने ग्राम प्रधान और ग्रामीणों के सहयोग की प्रशंसा करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास से ही समाज का समुचित विकास संभव है।
ग्राम प्रधान पवन दीप निषाद ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत की ओर से हमेशा गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की सेवा को प्राथमिकता दी जाती है। उन्होंने कहा कि ग्राम लंगरपुर में आगे भी इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रधान ने क्षेत्रीय विधायक और प्रशासनिक अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से ही गांव के विकास कार्यों को गति मिल रही है।
कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासन का धन्यवाद किया। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर संतोष और खुशी दिखाई दी। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न इस मौके पर राम जी रामसाखा एडवोकेट कमल निषाद छोटे निषाद अमित कुमार निषाद राम आसरे महीपत यादव सदर लेखपाल जितेंद्र कुमार यादव अवधेश बाजपेई अनुराग पंडित मनोज पांडे सहित सैंकड़ो लोग मौजूद रहे!

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें