कुठौंद में सीडीओ ने विकासखंड कार्यालय का किया औचक निरीक्षण:

फैमिली आईडी की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी गौशाला भी देखी

कुठौंद(जालौन):-कुठौंद में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) के.के, सिंह ने मंगलवार को विकासखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने फैमिली आईडी कार्यक्रम की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की और पंचायत सचिवों के साथ समीक्षा बैठक की। डसके बाद उन्होंने सलेमपुर कालपी की अस्थाई गौशाला का भी निरीक्षण किया।
सीडीओ का यह दौरा पूर्व नियोजित नहीं था। दोपहर ठीक 12 बजे उनके विकासखंड कार्यालय पहुंचने पर कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया और स्थापना लिपिक के कार्य पर संतोष व्यक्त किया। मनरेगा पटल के निरीक्षण के दौरान, उन्होंने एन.आर.पी. लिपिक राजकुमार द्वारा फाइलों के रखरखाव की सराहना की और उन्हें प्रशस्ति पत्र देने की बात कही।
इसके बाद, सीडीओ ने पंचायत सचिवों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने फैमिली आईडी कार्यक्रम की धीमी रफ्तार पर गहरी नाराजगी जताई और तीन दिनों के भीतर संतोषजनक प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तीन दिनों में कार्य में सुधार नहीं होता है, तो संबंधित सचिवों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने एनआरएलएम की प्रगति की भी पड़ताल की, जिस पर गौरव और रवि यादव के जवाबों से वे संतुष्ट दिखे।बैठक के बाद, सीडीओ ने अचानक सलेमपुर कालपी की अस्थाई गौशाला का निरीक्षण करने का मन बनाया। उन्होंने वहां हरे चारे, पानी, चोकर, प्रकाश व्यवस्था और सर्दी से बचाव के इंतजामों का बारीकी से जायजा लिया और संतोष व्यक्त किया। उन्होंने गायों को माला पहनाकर अपने हाथों से गुड़-बिस्कुट खिलाए और ग्राम प्रधान दिलीप कुमार दुहौलिया के प्रयासों की सराहना की।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें