
सिकंदरा कानपुर देहात स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत भव्य विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ।वही डेरापुर,और सिकंदरा और राजपुर—तीनों ब्लॉकों को मिलाकर कुल 121 जोड़ों ने विवाह हेतु पंजीकरण कराया है।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री अजीत पाल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। जहां उनको मुख्यविकाश अधिकारी लक्ष्मी नागप्पन ने बुके देकर उनका स्वागत किया। वही अजीत पाल ने सरकार की योजनाओं के बारे में बताया कि हर गरीब परिवार के लोगों को शादी करवाई जा रही है। जहां मुख्य अतिथि के द्वारा नवदंपत्तियों को आशीर्वाद दिया गया। वहीं पंडित विद्वानों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सनातन परंपरा के अनुसार विवाह संस्कार संपन्न कराए जा रहे हैं। सामूहिक विवाह योजना के तहत शासन की ओर से प्रत्येक जोड़े को विवाह उपहार तथा सहायता राशि भी उपलब्ध कराई जाएगी।इस बार कार्यक्रम खास बात यह है कि इस योजना। में मिलने वाली 51 हजार राशि को बढ़ाकर 1लाख किया गया है। जहां कार्यक्रम होने के बाद न सभी नवदंपतियों को सामान देकर विदा किया गया। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई। जहां वही मौजूद रहे। सिकंदरा उपजिलाधिकारी प्रद्युम्न सिंह बीडीओ आशुतोष शुक्ला बीडीओ विश्राम सिंह बीडीओ राजपुर आदि कर्मचारी रहे।।
खबर अक्षय शुक्ला डेरापुर की रिपोर्ट।










