पेंशनर दिवस 17 दिसंबर को कार्यालय जिलाधिकारी कानपुर देहात के नवीन सभागार में होगा आयोजन

 

कानपुर देहात वरिष्ठ कोषाधिकारी त्रिभुवन प्रसाद ने बताया कि उ०प्र० शासन द्वारा राज्य सरकार के पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं की जनपद स्तर पर सुनवाई एवं निराकरण हेतु प्रति वर्ष  को पेंशनर दिवस पूरे प्रदेश में सभी जनपदों में आयोजित किये जाने का निर्णय राज्य सरकार द्वारा लिया गया है। प्रमुख सचिव उ.प्र. शासन वित्त (सामान्य) के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता   कार्यालय जिलाधिकारी कानपुर देहात के नवीन सभागार में अपरान्ह 12:30 बजे पेंशनर दिवस का आयोजन किया जा रहा है, जिसका समन्वयन वरिष्ठ कोषाधिकारी कानपुर देहात किया जायेगा। इस अवसर पर जनपद के कार्यालयाध्यक्षों एवं पेंशनरों के साथ पेंशन की ऐसी समस्याएं जिनका निराकरण कार्यालयाध्यक्षों द्वारा किया जाना है, की सुनवाई एवं समुचित कार्यवाही की जायेगी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें