बैठक में सैनिकों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया तथा उपयोगी सुझाव दिये गए।

 

कानपुर देहात, में सैनिक बंधु बैठक का आयोजन जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, विंग कमान्डर अंकित सक्सेना द्वारा अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय -कानपुर देहात में सम्पन्न हुई। बैठक का उद्देश्य जनपद में निवासरत सेवारत एवं भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान हेतु एक समर्पित संवाद मंच प्रदान करना था। बैठक में सैनिकों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया तथा उपयोगी सुझाव दिये गए। अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) द्वारा प्रशासन की कल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी साझा की गई एवं यह आश्वासन दिया गया कि जिला प्रशासन सैनिकों एवं उनके आश्रितों के हितों की रक्षा हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी द्वारा उपस्थित सैनिकों को पुनर्वास योजनाओं एवं कल्याणकारी नीतियों/ योजनाओ की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि सैनिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु प्रशासन एवं सैनिक कल्याण विभाग के मध्य समन्वय को और अधिक सुदृढ़ एवं क्रियाशील बनाया जाएगा। बैठक में सी०ओ० राजीव सिरोही पुलिस विभाग से से एवं हॉरिय कैप्टेन राम स्वरूप पाल, अध्यक्ष, पूर्व सैनिक संगठन, कानपुर देहात, पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान हेतु उपस्थित रहे। बैठक सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में सम्पन्न हुई।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें