मूसानगर में संत सम्मेलन में पहुंचे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, बेटियों के सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता पर दिया जोर

कानपुर देहात। मूसानगर स्थित अखंड परमधाम नंदनी गौशाला, मुक्ता नगर में आयोजित 34वें भक्ति योग वेदांत संत सम्मेलन, श्रीमद्भागवत कथा एवं सतचंडी महायज्ञ में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने भागवत पीठ को नमन करते हुए धार्मिक आयोजन में सहभागिता की।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अजीत सिंह पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रेणुका सचान, पूर्व विधायक विनोद कटियार सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। वहीं अधिकारियों में मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अंकित शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जय गोविंद और अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के उत्थान और उनके जीवन में खुशहाली लाने के लिए निरंतर जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। सरकार बेटियों के सशक्तीकरण, सुरक्षा, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए विशेष योजनाओं पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आज बेटियां सुरक्षित वातावरण में आगे बढ़ रही हैं। उन्हें तकनीकी संसाधन, टैबलेट और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश लगातार विकास के पथ पर अग्रसर हैं। सरकार जनकल्याण, विकास, सामाजिक समरसता और प्रत्येक वर्ग के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम धार्मिक श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुआ।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें