कालपी (जालौन)। 29 वर्षीय अख्तर खान पुत्र असलम खान उर्फ टेगन 14 नवंबर को सुबह 4 बजे पुराने यमुना पुल के समीप बाइक खड़ी कर तथा चप्पल छोड़कर लापता हो गया था उक्त घटना में परिजनों ने यमुना में डूबने की आशंका जताकर गुमशुदी कोतवाली कालपी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी आशंका पर एनडीआरएफ टीम पुलिस टीम आदि बराबर चार दिन यमुना नदी में लड़के की खोजबीन में लगी रही उन्होंने कहा कि युवक डूबा हुआ हो तो मिल जाता युवक डुबा ही नहीं इसलिए नदी में न दावा किया वहीं सूत्रों पुलिस के मुताबिक आधार पर उक्त लड़के लोकेशन 15 नवंबर की रात्रि जैसे ही दिल्ली में मिला सूचना पर परिजनों के चेहरे खिल उठे तथा पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली उक्त युवक पुलिस प्रशासन एवं परिजनों को झांसा देकर दिल्ली चला गया था तभी दिल्ली में उसकी लोकेशन मोबाइल के जरिये परिजनों के बीच दिल्ली की लोकेशन मिली अब घर वापस लौटेगा या नहीं यह तो परिजनों को दूरभाष के जरिए मालूम ही हो गया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी














