यमुना में डूबा हुआ युवक दूसरे दिन नहीं मिला घटना गुमशुदी रिपोर्ट दर्ज

कालपी (जालौन)। बीते दिन सुबह 4 बजे युवक लापता एवं यमुना डूबने की आशंका को लेकर पीड़ित पिता की तहरीर पर कालपी पुलिस ने जुर्म धारा 138 के तहत गुमशुदी रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना महमूदपुरा चौकी प्रभारी दिलीप कुमार मिश्रा को युवक को खोजने हेतु जांच सौपी।
मोहल्ला अदल सराय निवासी पीडित पिता असलम खान उर्फ टेगन पुत्र लियाकत खान ने कोतवाली कालपी में गुमशुदी रिपोर्ट दर्ज कराते हुए अवगत कराया कि मेरा पुत्र अख्तर खान 14 नवंबर दिन शनिवार को सुबह 4 बजे मोटरसाइकिल चला कर घर से निकल गया था तब से घर पर नहीं आया खोजबीन करने पर पुराने पुल के पास बाइक खड़ी मिली एक चप्पल मिली इसलिए यमुना में डूबने की आशंका भी जताई फिलहाल दूसरे दिन रविवार को युवक का पता नहीं लग सका घटना के बाबत एनडीआरएफ टीम जवान तथा गोताखोर आदि टीमे तत्परता से यमुना नदी में लगी हुई है इतना भी नहीं युवक को यमुना नदी में गिरने से यमुना नदी में प्रत्येक बिंदुओं में खोज बराबर जारी है।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें