कालपी (जालौन)। 21 वर्षीय युवक बाइक में 19 वर्षीय बहिन बैठा कर हाईवे में सफर करते वक्त ट्रैक्टर ट्राला टक्कर से बुरी तरह घायल हुआ वही बहिन बच गई।
बताते चलें नगर पालिका परिषद कालपी संविदा कर्मी कामता प्रसाद साहू पुत्र ऋषभ साहू अपनी बहिन रितु को बाइक में बैठाकर रिश्तेदारी में रविवार के दिन सुबह हाईवे में जा रहा था तभी पुराने पुल के पास बाइक के आगे चल रहे ट्रैक्टर ने जबरदस्त ब्रेक लगाने बाइक जबरदस्त भिड़ंत हो गई जिससे युवक घायल हो गया बहिन पूरी तरह से सुरक्षित बची निकल रहे राहगीरों ने बहिन के सहयोग से सड़क पर पड़े घायल युवक को उठाकर सीएचसी कालपी इलाज हेतु भर्ती कराया अस्पताल में मौजूद चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अशोक चक्र ने घायल युवक की जांच की जांच दौरान उन्होंने बताया की युवक खतरे से बाहर है ठीक होने में समय लगेगा स्वास्थ्य टीम को लगाकर इलाज शुरू किया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी












