ग्राम कोरबा खुर्द में क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन, सपा विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री ने फीता काटकर किया शुभारंभ

अकबरपुर, कानपुर देहात। अकबरपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कोरबा खुर्द में क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री ने फीता काटकर टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में टॉस जीतकर नाहोली की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया, जबकि आगू कमालपुर की टीम बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी।

इस अवसर पर राघव अग्निहोत्री ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक हैं। खेलों से युवाओं में अनुशासन, एकता, भाईचारे और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर क्षेत्र में खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। प्रत्येक क्षेत्र में स्टेडियम विकसित करने की दिशा में काम किया जाएगा। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण कराया गया, जहां देश-विदेश की टीमें खेलती हैं और प्रदेश का नाम रोशन करती हैं। इसी तर्ज पर कानपुर देहात में भी खेल सुविधाओं के विकास की जरूरत है।

कार्यक्रम में कोरबा प्रीमियर लीग टूर्नामेंट के अध्यक्ष असद अली, कादिर मंसूरी, सेक्टर प्रभारी मजहर अली सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं नाहोली और आगू कमालपुर की टीमों के खिलाड़ियों ने मैदान पर अपना दमखम दिखाया।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और युवाओं में खेल प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें