कालपी (जालौन)। एडीएम तथा उप जिलाधिकारी समेत दोनों ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत दर्जनों बूथो का भ्रमण कर मौजूद बीएलओ को निर्देश दिए।
शनिवार के दिन मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत जिलाधिकारी समीर के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी राजीव राज तहसील दिवस उपरांत नायब तहसीलदार प्रिंस बाबू के साथ एमएसबी इंटर कॉलेज कालपी बूथों में अचानक पहुंचकर मौजूद बीएलओ पूछताछ की उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में जिनके नाम कट गए हैं या गलत अंकित है एवं जिन लोगों की 18 वर्ष उम्र पूरी हो चुकी है ऐसे सभी के 6 नंबर फार्म भरवा कर मतदाता सूची में अंकित करने के निर्देश दिए जिससे यह लोग वोटर बन सके इस अभियान में किसी बीएलओ एवं सुपरवाइजर लोगों ने जरा सी भी अनदेखी की तो ऐसे लोगों को खैर नहीं होगी उन्होंने कई बूथो का निरीक्षण कर निर्देश दिए इसी क्रम में उप जिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य ने तहसील दिवस समाप्त होने के उपरांत मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत गणेश गंज स्थित प्राथमिक एवं कन्या कंपोजिट विद्यालय में पहुंचकर बूथो का बिंदुवार निरीक्षण किया निरीक्षण दौरान मतदाता सूची में जो भी कमियां पाई जाए उन कमियों को पूरा करने के कड़े निर्देश दिए जो भी मतदाता आये ऐसे लोगों को मतदाता सूची में नाम बढाये यदि सूची में नाम नहीं पाया जाता तो उनके फार्म भरवा कर उनको मतदाता बनाकर सूची में अंकित करने के निर्देश दिए उन्होंने नगर तथा ग्रामीण अंचलों में दौड़ा कर बूथो का निरीक्षण कर मौजूद मतदाताओं से बातचीत भी की तथा दिशा निर्देश दिए।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी











