फरियादियों की आई हुई शिकायतों को गुणवत्ता परक तरीके से समय से निस्तारण करें-राजीव राज

जिम्मेदार अधिकारी शिकायतों को समय से निस्तारण कर जांच आख्या सहित तहसील पटल में भेजें-विनय कुमार मौर्य

कालपी जालौन)। तहसील के प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति एवं अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता तथा अधिकारी कर्मचारियों की मौजूदगी में तहसील समाधान दिवस आयोजित किया गया कुल 21 फरियादियों ने अपनी अपनी शिकायत प्रस्तुत कर निस्तारण किए जाने की मांग की मौके में 5 शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया उप जिलाधिकारी ने उपस्थिति रजिस्टर का निरीक्षण कर तहसील दिवस में आधा दर्जन विभागों की जिम्मेदार लोगों की अनुपस्थिति पाए जाने में कार्रवाई हेतु रिपोर्ट की जाएगी।
शनिवार के दिन तहसील कालपी सभागार में आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए एडीएम राजीव राज ने मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए की फरियादियों के द्वारा जो भी शिकायत प्रस्तुत की गई है जिम्मेदार अधिकारी मौके में जाकर गुणवत्ता परक तरीके से निस्तारण करना सुनिश्चित करें साथ में सरकार के निर्देश पर चलाई जा रही जनकल्याण योजनाओं को गुणवत्ता परक तरीके से क्रियान्वन कराये किसी जिम्मेदार अधिकारी ने निर्देशों की अवहेलना की तो ऐसे अधिकारी की खैर नहीं होगी उप जिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य तहसील दिवस में अधिकारियों की उपस्थिति रजिस्टर का बिंदुबार निरीक्षण किया वही रजिस्टर में ज्यादा लोग अनुपस्थित पाए जाने पर उनका पारा आसमान में चढ़ गया नाराज होकर लगभग उपस्थिति रजिस्टर में आधा दर्जन विभागों जिम्मेदार अधिकारियो को अनुपस्थित दर्ज कर तत्काल पूरी रिपोर्ट सहित जिले में भेज कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए उन्होंने फरियादियों की समस्या सुनते ही कई जिम्मेदारों को फटकार लगाकर शिकायतों को सही ढंग से समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए दिवस में मौजूद महेवा निवासी उदय भान सिंह पुत्र जितेंद्र सिंह ने मौजा पिपरौंदा जमीन संबंधी अदालत में फैसला हो गया था वह फैसला दाखिल दफ्तर में नहीं मिल रहा है फैसले को मंगवा जाने की मांग की ग्राम निवाड़ी संतोष कुमार पुत्र देव सिंह ने शिकायत प्रस्तुत कर अवगत कराया कि आराजी जमीन पर विपक्षी कब्जा किए हुए हैं कब्ज़ा हटाए जाने की मांग की ग्राम आटा निवासी भूप नारायण पांडे पुत्र राम शंकर पांडे ने शिकायत प्रस्तुत कर अवगत कराया कि मेरी आरसी जमीन पर अवैध तरीके से किसान क्रेडिट कार्ड बनवा लिया है उसकी जांच कर मुझे कर्ज से मुक्त किए जाने की मांग की आदि फरियादियों ने लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक 21 शिकायत प्रस्तुत की गई जिसमें पांच शिकायतो निस्तारण किया गया तहसीलदार श्रीश कुमार मिश्रा ने शिकायतों के निस्तारण जिम्मेदार अधिकारी समय से निस्तारण कर जांच आख्या तहसील की पटल में तत्काल प्रस्तुत करने निर्देश दिए मौके में नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला नायब तहसीलदार मुकेश कुमार नायब तहसीलदार प्रिंस बाबू विद्युत सहायक अभियंता धर्मेंद्र सिंह पालिका अवर अभियंता प्रवीण कुमार मौर्य जल संस्थान लिपिक इंद्र कुमार सचान पूर्ति निरीक्षक प्रफुल्ल मिश्रा जल निगम सिद्धनाथ त्रिपाठी महेवा एडियो पंचायत हरेंद्र सिंह नगर पंचायत कदौरा कर्मचारी भारत स्वास्थ्य विभाग से सतीश चंद्र राजस्व निरीक्षक प्रमोद द्विवेदी राजेंद्र सोनी सुरेश यादव आदि लोग मौजूद थे।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें