कालपी (जालौन)। 35 वर्षीय युवक को बीती रात अज्ञात बाहन की टक्कर मारकर मरणासन्न में पहुंचाया वहीं घायल युवक इलाज हेतु झांसी जाते समय रास्ते में दम तोड़ी।
बताते चले कि काशीराम कॉलोनी कालपी निवासी गुलफान पुत्र नफीस बाग शुक्रवार की रात खानकाह मोहम्मदिया के पास हाईवे सड़क को पारकर अपने निज निवास जा रहा था तभी हाईवे पर अज्ञात बाहन तेजगति से निकलते वक्त जबरदस्त टक्कर मारी जिससे घटनास्थल में युवक पूरी तरह से लहूलुहान हुआ घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने उसको सड़क में पड़े घायल अवस्था से उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में इलाज हेतु भर्ती कराया अस्पताल में मौजूद चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आदर्श गौतम ने जांच दौरान शरीर के पूरे अंग फैक्चर से एवं खून बहते हुए तत्काल देखकर प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल उरई रिफर किया उस घायल युवक को जिला अस्पताल उरई ले जाकर इलाज हेतु भर्ती कराया वह भी मौजूद चिकित्सा अधिकारी ने उसकी गंभीर स्थिति देखकर तत्काल झांसी मेडिकल रिफर कर दिया घायल युवक को झांसी मेडिकल ले जाते समय हाईवे सड़क रास्ते में मृत्यु हो गई घटना की सूचना मिलते ही टरननगंज चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र पुलिस बल के साथ जिला अस्पताल पहुंचकर परिजनों की उपस्थिति में पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम हाउस उरई भेजा।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी












